Saran News : इनर व्हील क्लब छपरा का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं
Saran News : इनर व्हील क्लब के स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा और संगठन की भूमिका पर चर्चा
Saran News (विकास कुमार) : छपरा इनर व्हील क्लब छपरा का 26 वा स्थापना दिवस छपरा क्लब परिसर में मनाया गया.कार्यक्रम की शुरुआत इनर व्हील प्रार्थना से हुई. अध्यक्ष प्रिया के द्वारा सभी सदस्यों व सभी पूर्व अध्यक्ष को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत और अभिन्नदन किया गया. वरिष्ठ सदस्य सुष्मिता सिन्हा ने सभी सदस्यों को तिलक लगा कर अभिन्नदन किया.क्लब की स्थापना से लेकर वर्तमान क्लब की गतिविधियों को पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक कोषाध्यक्ष अल्का जैन के द्वारा प्रकाश डाला गया.
स्थापना दिवस समारोह में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
उप अध्यक्ष शशि प्रभा सिन्हा के द्वारा इनर व्हील क्लब की अंतर्राष्ट्रीय भूमिका पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया.पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य मधुलिका तिवारी ने इनर व्हील के अनुभव को बताया .स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आशा शरण, पूर्व अध्यक्ष सरिता राय,पूर्व अध्यक्ष अपर्णा मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष अनुराधा सिन्हा ने भी अपने अपने अनुभव और विचार व्यक्त किये. प्रेसिडेंट इलेक्ट श्रीमती संगीता वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
Also Read : Saran News : अमनौर में दर्दनाक हादसा: मशीन पलटते ही मची अफरा-तफरी, एक की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










