Sand Mining: अब लाल बालू मिलना होगा आसान, सोन नदी से कल से शुरू हो जायेगा बालू का खनन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Oct 2024 5:49 PM
बालू को लेकर मारपीट
Sand Mining: सोन नदी से बुधवार से बालू खनन शुरु होने जा रहा है. इसे देखते हुए अवैध खनन और परिवहन रोकने को सभी कदम उठाएं जा रहें है. एक तरफ बालू घाटों पर सभी नियमों को हर हल पालन कराने के साथ परिवहन में कोई परेशानी ना हो इसे लेकर स्थानीय थाना और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया गया है.
Sand Mining: सारण समेत प्रमंडल के अन्य जिलों को अब लाल बालू मिलने की संभावना नजर आने लगी है. क्योंकि सारण के दक्षिण में स्थित भोजपुर जिले में चार माह के बाद एक बार फिर से 16 अक्टूबर (बुधवार) से बालू का खनन जिले के 29 बालू घाटों पर शुरू हो जाएगा. सोन नदी के बालू घाट से खनन शुरू होने के बाद जिले में बालू के बढ़ते दामों पर जहां एक तरफ रोक लगेगी वहीं दूसरी तरफ आसानी से लोगों को बालू मिलने लगेगा. जानकारी हो की बालू को लेकर सारण में हाय तौबा मचा हुआ है. बालू खनन बंद होने का नाजायज लाभ बालू माफिया ले रहे हैं. ऐसे में जब आसानी से बालू मिलने लगेगा तब बालू माफियाओं पर नकेल कस जायेगी. भोजपुर जिला यानी आरा के सोन नदी से बरसात को देखते हुए पर्यावरणीय स्थिति के कारण 15 जुलाई से लेकर 15 अक्टूबर तक बालू के खनन पर रोक लगायी गयी थी. अब 16 अक्टूबर से बालू खनन शुरू होने के बाद लगातार 15 जुलाई तक बालू का खनन होगा.

सोन के 29 घाटों से आयेगा बालू
भोजपुर जिले के पहले से 28 बालू घाटों से बालू निकासी का कार्य किया जा रहा था, इस बार एक और बालू घाटों को स्वीकृति देते हुए बालू खनन का निर्देश दिया गया है. इस तरह से पूरे भोजपुर जिले में अब 29 बालू घाटों से बालू की निकासी होगी. ऐसे में यहां से आसानी से बालू की खरीदारी हो सकेगी.
खनन से पहले ड्रोन से होगा सर्वे
पहली बार खनन विभाग के नए नियम के अनुसार जिले के सभी बालू ठेकेदारों को यह नोटिस दिया गया है, कि जब तक वह अपने-अपने बालू घाट क्षेत्र का ड्रोन से सर्वे कर पूरी रिपोर्ट नहीं देंगे तब तक 15 अक्टूबर के बाद बालू खनन करने का आदेश विभाग नहीं देगा. इसे देखते हुए सभी को 15 अक्टूबर तक हर हाल में सर्वे रिपोर्ट देने का कड़ा निर्देश दिया गया था. ऐसा नहीं करने पर उनके घाट से बालू खनन में विलंब हो सकता है.

विभाग के साथ ठेकेदारों की भी तैयारी
दूसरी तरफ 16 अक्टूबर से बालू खनन को देखते हुए एक तरफ जहां खनन विभाग सभी प्रकार की तैयारी को चुस्त दुरुस्त कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ बालू ठेकेदार भी सभी प्रकार की तैयारी को तेजी से पूरा करने में लगे हुए हैं. सभी लोग एक सप्ताह पहले से ही घाटों की साफ सफाई समेत अन्य कार्यों को तेजी से पूरा कर रहे हैं.
अवैध खनन और परिवहन पर रहेगी नजर
सोन नदी से बुधवार से बालू खनन शुरु होने जा रहा है. इसे देखते हुए अवैध खनन और परिवहन रोकने को सभी कदम उठाएं जा रहें है. एक तरफ बालू घाटों पर सभी नियमों को हर हल पालन कराने के साथ परिवहन में कोई परेशानी ना हो इसे लेकर स्थानीय थाना और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया गया है. जल्द ही तीन चेक पोस्ट के अलावे अन्य सीसीटीवी कैमरा को भी चालू करने का कार्य शुरू किया जाएगा. भोजपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहा है. सारण प्रशासन ने भी इसे लेकर कमर कस ली है. डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश पर स्थानीय थाना और पदाधिकारी ने चौकसी बढ़ा दी है.

सारण में नहीं है लाल बालू के घाट, चार जगह से होगी उजले बालू की खनन
लाल बालू के मामले में सारण प्रमंडल पूरी तरह से भोजपुर जिला पर निर्भर है. सारण में एक भी लाल बालू का घाट नहीं है. यहां उजले बालू के लिए टेंडर हुआ है और इसके लिए चार जगह से खनन के लिए स्वीकृति मिली है जिन चार जगह से खनन होगी उनमें घेघता, तेलपा, डोरीगंज और पहलेजा घाट शामिल है.
क्या बोले जिला खनन पदाधिकारी
सारण के जिला खनन पदाधिकारी लाल बिहारी प्रसाद सिंह ने बताया कि बालू के खनन और परिवहन हर हाल में नियम के तहत करना होगा. सारण में कोई भी वहां बालू लेकर प्रवेश करेगा तो उसके कागजातों की जांच होगी. यह देखा जाएगा की नियम के तहत बालू की खरीद हुई है कि नहीं. जिलाधिकारी के आदेश पर पूरी टीम मुस्तैद है.
इसे भी पढ़ें: Bihar By-election: बेलागंज, रामगढ़, इमामगंज और तरारी विधानसभा सीटों पर हुआ उपचुनाव का ऐलान, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










