Patna से Delhi चलेगी वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस, जानें गाड़ी संख्या, रूट-टाइमिंग और सबकुछ

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Oct 2024 5:55 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Vande Bharat: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है. त्योहारी सीजन में इंडियन रेलवे ने वंदेभारत और तेजस राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Patna: बिहार आने वाली ट्रेनों में दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु इंडियन रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में इंडियन रेलवे ने दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत और तेजस राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है. पटना और नयी दिल्ली के बीच ट्रेन नंबर 02252/02251 नयी दिल्ली-पटना-नयी दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 02250/02249 नयी दिल्ली-पटना-नयी दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इसी क्रम में डीडीयू-पटना-मोकामा के रास्ते नयी दिल्ली से बरौनी और जयनगर के लिए भी एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.

Vande-Bharat-Train

30 अक्टूबर से चलेगी वंदेभारत स्पेशल

02252 नयी दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल : 30 अक्तूबर, 01, 03 व 06 नवंबर को नयी दिल्ली से 08:25 बजे खुल 20.00 बजे पटना पहुंचेगी.
02251 पटना-नयी दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस : 31 अक्तूबर, 02, 04 व 07 नवंबर को पटना से 07:30 बजे खुल 19:00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. यह कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, डीडीयू, बक्सर व आरा रुकेगी.


नयी दिल्ली-पटना तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस

02248 नयी दिल्ली-पटना तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस : नयी दिल्ली से 29 व 31 अक्तूबर और 02 व 05 नवंबर को 08:25 बजे खुल उसी दिन 20.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
02247 पटना-नयी दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस : 30 अक्तूबर और 01, 03 व 06 नवंबर को पटना से 07:30 बजे खुलकर उसी दिन 19:35 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. यह कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, डीडीयू, बक्सर व आरा रुकेगी.
02250 दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस : 24 व 31 अक्तूबर को दिल्ली से 23.55 खुल अगले दिन 16:40 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
02249 पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल : पटना से 25 अक्तूबर, 01 नवंबर को पटना से 17:50 बजे खुल 11:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह गोविंदपुरी, प्रयागराज, डीडीयू, बक्सर, आरा व दानापुर में रुकेगी.

नयी दिल्ली-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल

04054 नयी दिल्ली-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल : 27 व 30 अक्तूबर और 02 व 05 नवंबर को नयी दिल्ली से 14:20 बजे खुल 11:00 बजे बरौनी पहुंचेगी.
04053 बरौनी-नयी दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल : 28 व 31 अक्तूबर और 03 व 06 नवंबर को बरौनी से 12:30 बजे खुल 09:10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.
04052 नयी दिल्ली-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल : 26, 29 अक्तूबर और 01 व 04 नवंबर को नयी दिल्ली से 14:20 बजे खुल 15:40 बजे जयनगर पहुंचेगी.
04051 जयनगर-नयी दिल्ली पूजा स्पेशल : 27 व 30 अक्तूबर, 02 व 05 नवंबर को जयनगर से 18:00 बजे खुल 18:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें: Gaya से सप्ताह में दो दिन चलेगी जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन, जानें समय-रूट और तिथि

Bihar Land Survey: ऑनलाइन मिलेगी खतियान की नकल, सिर्फ इतना रुपये देना होगा प्रति कॉपी शुल्क

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन