Bihar By-election: बेलागंज, रामगढ़, इमामगंज और तरारी विधानसभा सीटों पर हुआ उपचुनाव का ऐलान, जानें डिटेल्स
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Oct 2024 4:20 PM
Bihar By-election:चुनाव आयोग ने बिहार की चार विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है. आइये जानते हैं बेलागंज, रामगढ़, इमामगंज और तरारी विधानसभा सीटों पर वोटिंग कब होगी और रिजल्ट कब आएगा.
Bihar By-election: बिहार विधानसभा की चार खाली सीटों के लिए चुनाव आयोग 13 नवंबर को उपचुनाव करायेगा. कैमूर के रामगढ़, भोजपुर के तरारी और गया के इमामगंज व बेलागंज विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 18 अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. इसके साथ ही नामांकन भी शुरू हो जायेगा. 25 अक्तूबर तक नामांकन के लिए परचे भरे जायेंगे. 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 30 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकेगी. 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी. चुनाव आयोग ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी कर दिया.

बेलागंज व रामगढ़ में राजद, इमामगंज में हम और तरारी में थे भाकपा माले के विधायक
2020 के विधानसभा चुनाव में राज्य की इन चार सीटों में कैमूर जिले के रामगढ़ सीट से राजद विधायक सुधाकर सिंह, भोजपुर जिले के तरारी सीट से भाकपा माले के सुदामा प्रसाद, गया जिले के इमामगंज सीट से हम के जीतन राम मांझी और इसी जिले के बेलागंज विधानसभा सीट से विधायक रहे सुरेंद्र प्रसाद यादव के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण ये सीटें फिलहाल खाली हैं.

एनडीए और महागठबंधन के बीच आमने-सामने की टक्कर
सूत्रों के अनुसार, चारों सीटों पर होने वाले उपचुनाव में एनडीए के सभी घटकदल मिल कर चुनाव मैदान में जायेंगे. दूसरी ओर महागठबंधन के घटक दल सामने होंगे. रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज में राजद के उम्मीदवार होने की संभावना है. वहीं, तरारी की सीट पर भाकपा माले के उम्मीदवार होंगे. इसी तरह एनडीए में 2020 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ और तरारी से भाजपा के उम्मीदवार रहे थे. हालांकि दोनों ही सीटों पर भाजपा तीसरे नंबर पर रही थी. बेलागंज की सीट पर जदयू और इमामगंज की सीट पर हम के उम्मीदवार की जीत हुई थी. माना जा रहा है कि 2020 के फाॅर्मूले के आधार पर ही इस बार भी एनडीए के भीतर सीटों का बंटवारा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










