Saran News : राजस्व संग्रह में छपरा रजिस्ट्री कार्यालय अव्वल, पहली बार 200 करोड़ के पार

Updated at : 29 Apr 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : राजस्व संग्रह में छपरा रजिस्ट्री कार्यालय अव्वल, पहली बार 200 करोड़ के पार

सारण जिलांतर्गत निबंधन कार्यालयों ने राज्य सरकार को जबरदस्त राजस्व दिया है.

विज्ञापन

छपरा. सारण जिलांतर्गत निबंधन कार्यालयों ने राज्य सरकार को जबरदस्त राजस्व दिया है. राजस्व कमाई के मामले में जिला ने रिकॉर्ड कायम किया है. रजिस्ट्री विभाग की शानदार कार्यशाली को देखते हुए राज्य मुख्यालय ने शाबाशी दी है. जानकारी हो कि कुछ महीने पहले स्थिति गड़बड़ हो गयी थी. इसके पीछे नगर निकाय क्षेत्र समिति अन्य स्थानों की जमीन का रजिस्ट्रेशन रुकजाना था. अब सामान्य रूप से रजिस्ट्रेशन चल रहा है. वित्तीय वर्ष में पूरे जिले में 55034 दस्तावेजों का निबंधन किया गया और लगभग 211 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया है.

पिछले साल की तुलना में 37 करोड़ की अधिक कमाई

वर्ष 2024-25 में 210.98 करोड़ की राजस्व प्राप्ति की गयी है. जो पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त 173.94 करोड़ से 37 करोड़ अधिक है. सदर निबंधन कार्यालय द्वारा 100.12 करोड़ की प्राप्ति की गयी है. और पहली बार 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया गया है. जिलांतर्गत सोनपुर कार्यालय द्वारा 32.57 करोड़, परसा द्वारा 16.64 करोड़, मरहौरा द्वारा 16.06 करोड़, मशरक द्वारा 20.24 करोड़, एकमा द्वारा 25.35 करोड़ की राजस्व प्राप्ति की गयी है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 55034 दस्तावेजों का निबंधन किया गया जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 46791 दतावेजों का निबंधन किया गया था.

जिलाधिकारी का आदेश का हुआ पालन

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर इस वर्ष लट्टीट्यूड और लोंगिट्यूड सहित भूमि का चित्र संलग्न करने, ताकि इसकी अवस्थिति जांच सही श्रेणी में राजस्व लिया जा सके, जैसे नवीन कदम उठाए गए थे जिससे श्रेणी निर्धारण और राजस्व वृद्धि में मदद मिली. साथ ही अगर जांच के दौरान पाया जाता है कि पक्षकार द्वारा भूमि की श्रेणी निम्न दी गयी है तो इस पर मुद्रांक अधिनियम की धारा 47-A के अधीन कार्रवाई की जाती है. इसी वर्ष ई निबंधन की प्रक्रिया भी शुरू की गयी जिसकी नियामवली समझने में और इससे सामंजस्य में लोगों को थोड़ा समय लगा. परंतु ऑनलाइन प्रक्रिया से मेहनत और समय की बचत हो रही है, और पारदर्शिता भी आती है, इसमें पक्षकार को बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होता है यानि रजिस्ट्री से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन होता है. इस प्रक्रिया से सहज होते ही निबंधन के दस्तावेजों में भी वृद्धि हुई.

क्या कहते हैं रजिस्ट्रार

जिले के सभी निबंधन कार्यालय के द्वारा राजस्व प्राप्ति में शानदार कार्य किया गया है. पिछले साल की तुलना में 37 करोड़ की अधिक की कमाई हुई है जो की एक रिकॉर्ड है.गोपेश चौधरी, रजिस्ट्रार,जिला निबंधन कार्यालय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन