रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर, विधि-विधान से हुआ ध्वज पूजन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर, विधि-विधान से हुआ ध्वज पूजन

रामनवमी शोभायात्रा समिति मकेर द्वारा आगामी 27 मार्च को राम जन्मोत्सव पर निकले वाली रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं.

विज्ञापन

मकेर. रामनवमी शोभायात्रा समिति मकेर द्वारा आगामी 27 मार्च को राम जन्मोत्सव पर निकले वाली रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. हिंदू चेतना मंच के कार्यकर्ता व मकेर प्रखंड के जनता के उपस्थिति में मंगलवार को विधि विधान के साथ ध्वज पूजन का आयोजन किया गया. जिसमें सब्जी मंडी स्थित बाबा मकेश्वर नाथ मंदिर परिसर और महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर सह दुर्गा मंदिर परिसर में पंडित विनोद मिश्रा व गैबी मिश्रा द्वारा पूरे विधि विधान के साथ ध्वज पूजन कराया गया. समिति के कोषाध्यक्ष मैनेजर कुमार ने बताया कि इस शोभायात्रा में सारण जिला के मकेर प्रखंड के अलावा परसा,अमनौर के भेलदी, सोनहो तथा वैशाली जिला के अम्बरा, मुजफ्फरपुर जिला के बसैठा, सरैया से हजारों की संख्या में श्रद्धालु झांकी के साथ भाग लेगे. शोभायात्रा में प्रभु रामचंद्र,लक्ष्मण,हनुमान जी का रथ, भगवान भोले शंकर समेत उनके दूत के साथ ढोल नागरे, बैंड बाजे, डीजे, हाथी, घोड़े, ऊंट शोभायात्रा में शामिल होगे. फुलवरिया मुखिया प्रतिनिधि बड़ाई राय, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजीत राय, अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, सुनील राय, अजय राय संदीप भारती, चंद्रिका राय, मनीष मालाकार ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में बड़ी संख्या में झांकी शामिल होंगे, जो इसे अदभुत और अविस्मरणीय बनाएंगे.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन