पुलिस ने 60 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

परसा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब और एक बाइक के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.
परसा. बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर अवैध कारोबार से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में परसा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब और एक बाइक के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शुक्रवार को छपरा जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान एक बाइक पर लदे 40 लीटर देसी शराब के साथ दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी योगेंद्र माझी के पुत्र रामप्रसाद उर्फ गुलगुल माझी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से शराब ढोने में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया. वहीं दूसरी कार्रवाई में परसादी कारखाना के पास छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब के साथ दरियापुर थाना क्षेत्र के बारवे गांव निवासी रामबाबू राय के पुत्र अनुरुद्ध राय को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




