Saran News : दुष्कर्म के बाद महिला का वीडियो किया वायरल पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 9:22 AM
Ranchi Crime News
Saran News : नगर क्षेत्र के एक वार्ड में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो वायरल करने का एक मामला प्रकाश में आया है.
Saran News : मढ़ौरा. नगर क्षेत्र के एक वार्ड में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो वायरल करने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि नगर क्षेत्र के एक वार्ड में एक महिला के साथ रात में कुछ युवकों ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया. वीडियों के आर में महिला को धमकी भी दी. घटना के बारे में बताने पर वीडियो को वायरल कर महिला को बदनाम कर देने की धमकी दी. घटना 19 अगस्त की रात की बतायी गयी है.
Saran News : पीड़िता ने लिखित शिकायत थाना को दी
इधर घटना के बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल कर दिया. इस संबंध में पीड़िता ने एक लिखित शिकायत थाना को दी थी. पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी पकहां बिन्दटोली निवासी रीतेश कुमार व वीडियो वायरल करने में शामिल सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा दिया है.
Saran News in Hindi : click here
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










