सीबीसीएस पाठ्यक्रम के तहत होगी पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2024 9:12 PM

विज्ञापन

पीजी सत्र 2022-24 फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. यह परीक्षा 23 अक्तूबर से शुरू हो रही है. इसकी सूचना विश्वविद्यालय ने सभी पीजी विभागों में प्रकाशित कर दी है.

विज्ञापन

छपरा. पीजी सत्र 2022-24 फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. यह परीक्षा 23 अक्तूबर से शुरू हो रही है. इसकी सूचना विश्वविद्यालय ने सभी पीजी विभागों में प्रकाशित कर दी है. वहीं वेबसाइट पर भी परीक्षा का पूरा कार्यक्रम अपलोड किया गया है. संबंधित कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी परीक्षा का शेड्यूल उपलब्ध है. परीक्षा च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम ( सीबीसीएस) पाठ्यक्रम के तहत ली जायेगी. विदित हो कि पीजी सत्र 2018 से ही जेपीयू में नया सिलेबस लागू किया गया है. पीजी में पुराने पैटर्न के तहत चार सेमेस्टर में अलग-अलग पत्र निर्धारित किया गया था. जिसके अनुसार ही सभी सेमेस्टर को पूरा करना अनिवार्य था. सीबीसीएस के लागू होने के बाद विषय के अंतर्गत चार कोर कोर्स बनाये गये हैं. जिसके आधार पर ही परीक्षा होगी. कुछ नया वेरिएशन शामिल है. विज्ञान संकाय के छात्रों को चेप्टर में वेरिएशन मिलेगा. वहीं मानविकी संकाय के विषयों में लिटरेचर में वेरियेशन मिलेगा. वहीं सभी सेमेस्टर में एक अनिवार्य विषय एडिशनल की परीक्षा भी होगी. कक्षाओं में चैप्टर वेरिएशन व पैटर्न से जुड़ी जानकारियां दी गयी है.

सौ अंकों का है अनिवार्य एडिशन विषय

पीजी के सभी सेमेस्टर में एक एडिशनल विषय शामिल है. एडिशनल विषय की परीक्षा 100 अंकों की होगी. जिसमें 50 अंक की आंतरिक व वायवा की परीक्षा ली जायेगी. वहीं शेष 50 अंक की थ्योरी परीक्षा होगी. सेकेंड व फोर्थ सेमेस्टर के बीच सीबीसीएस के तहत फैशन डिजाइनिंग, कम्युनिकेशन लैंग्वेज, स्किल ट्रेंनिग जैसे एडिशनल सब्जेक्ट का अध्ययन छात्र-छात्राएं कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन