ePaper

saran news. मांझी नगर पंचायत में शौचालय नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी

Updated at : 22 Jun 2025 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. मांझी नगर पंचायत में शौचालय नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी

नगर पंचायत के वार्ड 10 में सामुदायिक भवन के पास सामुदायिक शौचालय बना़, कुछ दिनों तक चालू रहा, लेकिन उसके बाद उसमें ताला लटका दिया गया

विज्ञापन

मांझी. मांझी नगर पंचायत में सामुदायिक शौचालय नहीं रहने से सबसे ज्यादा परेशानी बाजार आने वाली महिलाओं को झेलनी पड़ती है. नगर पंचायत के वार्ड 10 में एक सामुदायिक शौचालय इस्तेमाल करने लायक नहीं है. सरकार का मकसद था कि शौचालय बनेंगे, तो जिनके पास सुविधा नहीं है, वह लोग इनका उपयोग कर सकेंगे. इसके लिए भारी-भरकम धनराशि खर्च कर शौचालयों का निर्माण कराया गया था. इनमें महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी. इसके बाद भी जिम्मेदारों की उपेक्षा से शौचालय लोगों के लिए सार्थक नहीं हो रहा. सामुदायिक शौचालयों में ताले लटके रहते हैं. नगर पंचायत के वार्ड 10 में सामुदायिक भवन के पास सामुदायिक शौचालय बना और कुछ दिनों तक चालू रहा. लेकिन, उसके बाद उसमें ताला लटका दिया गया. बाजार में छोटे व अस्थायी व्यापारी, दैनिक मजदूर, आम यात्रियों और बाजार आने वाले दूर-दराज के लोगों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं रहने से परेशान होना पड़ता है. सार्वजनिक शौचालय की बदहाली दूर करने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन उदासीन बना है. आये दिन लोगों को परेशानी से जूझना पड़ता है. सामुदायिक शौचालय की देखरेख की व्यवस्था नहीं की गयी. इस संबंध में मुख्य पार्षद ने बताया कि बंद पड़े शौचालय को जल्द से जल्द ठीक कराया जायेगा. ताकि लोगों को की परेशानी दूर हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

CHANDRASHEKHAR SARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन