ePaper

Saran News : शादी में ऑर्केस्ट्रा बना विवाद की जड़, मारपीट और फायरिंग से दहशत

Updated at : 11 Jun 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : शादी में ऑर्केस्ट्रा बना विवाद की जड़, मारपीट और फायरिंग से दहशत

रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा गांव और सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सहदौली गांव के बीच शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले चुका है.

विज्ञापन

रसूलपुर (एकमा). रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा गांव और सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सहदौली गांव के बीच शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले चुका है. एक जून को सहदौली गांव में आयोजित शादी समारोह में चनचौरा से बारात पहुंची थी. समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में घरातियों द्वारा डांस करने पर बारातियों ने आपत्ति जतायी, जिससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और ऑर्केस्ट्रा बंद करा दिया गया. लेकिन, मामला यहीं नहीं थमा. 10 दिन बाद मंगलवार को जब वधु पक्ष के लोग चनचौरा बाजार में खरीदारी करने आये, तो वर पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी. बदले की भावना से बुधवार सुबह वधु पक्ष के लोग चनचौरा पहुंचे, जहां एक बगीचे में फिर से लाठी-डंडे से मारपीट हुई और चार राउंड फायरिंग भी की गयी. हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन बाजार में दहशत का माहौल है. थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है. वधु पक्ष के संजय बाबू ने चनचौरा गांव के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन