गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से लोगों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

अमनौर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अरुण कुमार भाप्रसे ने कॉल सेंटर 1950 , सी-विजिल , सिंगल विंडो , मीडिया, एमसीएमसी कोषांग के कार्यस्थल का निरीक्षण किया.
छपरा. अमनौर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अरुण कुमार भाप्रसे ने कॉल सेंटर 1950 , सी-विजिल , सिंगल विंडो , मीडिया, एमसीएमसी कोषांग के कार्यस्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विभिन्न कोषांगों के कार्यों के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिया. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. उधर भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो पटना एवं स्वीप कोषांग, सारण द्वारा जिले के मांझी, एकमा एवं बनियापुर बिधानसभा में गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गुरुवार से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है .केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना में पंजीकृत सांस्कृतिक दल “द स्ट्रगलर, पटना” के कलाकारों ने 115 बनियापुर बिधानसभा क्षेत्र के हर्षपुरा बाजार में, सांस्कृतिक दल “सम्राट मैजिक, पटना“ के कलाकारों ने 113 एकमा बिधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर बाजार में तथा सांस्कृतिक दल “नव सर्वोदय समाज कल्याण संस्थान, सारण”के कलाकारों ने 114 मांझी बिधानसभा क्षेत्र के बरेजा पंचायत में मनमोहक गीत, संगीत एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर भारी संख्या में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया. सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने अपने गीत, संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को खासकर के युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजन एवं पहली बार मतदान करने वालों को मतदान के महत्व को समझाते हुए आगामी 6 नवम्बर को अपने- अपने मतदान केंद्र पर पहुँच कर अत्यधिक संख्या में मतदान करने की अपील की.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई कि अगर किसी मतदाता का मतदाता सूची में नाम है लेकिन मतदाता पहचान पत्र नहीं है ऐसे व्यक्ति भी मतदान केंद्र पर फोटोयुक्त पहचान पत्रों जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र इत्यादि लेकर मतदान केंद्र पर जाकर मतदान दे सकते हैं.इस मौक़े पर सांस्कृतिक दल के टीम लीडर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ज्ञान प्रकाश के अलावा काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




