Saran News : पागल कुत्ते ने छह से अधिक लोगों को काटकर किया जख्मी
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 05 May 2025 9:11 PM
Saran News : प्रखंड के शोभेपुर पंचायत के अरना गांव मे सोमवार के सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक पागल कुत्ते ने गांव के अलग-अलग हिस्सों में जमकर आतंक मचाया.
परसा. प्रखंड के शोभेपुर पंचायत के अरना गांव मे सोमवार के सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक पागल कुत्ते ने गांव के अलग-अलग हिस्सों में जमकर आतंक मचाया. कुत्ते ने न सिर्फ राह चलते लोगों पर हमला किया, बल्कि पालतू जानवरों को भी नहीं बख्शा. अचानक हुए इस हमले में छह से अधिक ग्रामीण घायल हो गये. जिनमें बच्चे और युवा भी शामिल हैं. कुत्ते के हमलों का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ और पूरे गांव में भय का माहौल फैल गया. ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता बेहद आक्रामक और बेकाबू था, जो किसी को भी देख कर दौड़ पड़ता था. दोपहर करीब तीन बजे कुछ साहसी युवकों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को मार गिराया. तब जाकर गांववासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली. घायल ग्रामीणों को त्वरित उपचार हेतु नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिये और घावों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में मुस्तफा अंसारी सोहेल मुशर्रफ सलाउद्दीन मोहिबुल अंसारी जुबेर अंसारी समेत आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं. घायलों में घायलों में चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि पागल कुत्ते के काटने के बाद तुरंत इलाज लेना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि रेबीज एक जानलेवा संक्रमण है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










