Saran News : आपदा के दौरान दूरसंचार सेवाओं की बहाली के लिए मॉकड्रिल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : आपदा के दौरान दूरसंचार सेवाओं की बहाली के लिए मॉकड्रिल

Saran News : दूरसंचार विभाग बिहार लाइसेंस्ड सेवा क्षेत्र ने सारण जिले के सोनपुर में आपदा पर आधारित एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया.

विज्ञापन

छपरा. दूरसंचार विभाग बिहार लाइसेंस्ड सेवा क्षेत्र ने सारण जिले के सोनपुर में आपदा पर आधारित एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया. इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की आपदा प्रबंधन के लिए तैयारियों का मूल्यांकन करना था. इस अभ्यास में प्रमुख दूरसंचार कंपनियों रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की. इसके साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा राज्य आपात संचालन केंद्र के अधिकारी भी उपस्थित रहे. अभ्यास का उद्देश्य परिचालन तत्परता का आकलन करना, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना, और आपातकालीन परिस्थितियों में दूरसंचार सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करना था. यह मॉक ड्रिल दूरसंचार विभाग के अधिकारियों विनोद कुमार शर्मा आइटीएस, निदेशक, एमए हक आइटीएस, सहायक महानिदेशक, आलोक कुमार, सहायक निदेशक के मार्गदर्शन में आयोजित की गयी. जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सारण ने प्रतिनिधित्व किया, जबकि एनडीआरएफ की ओर से शंभू सिंह, उपनिरीक्षक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन