Saran News : बलिगांव से लापता नाबालिग लड़की सकुशल बरामद

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : बलिगांव से लापता नाबालिग लड़की सकुशल बरामद

Saran News : थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव से 30 जून को रहस्यमय ढंग से गायब हुई नाबालिग लड़की को परसा थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव से 30 जून को रहस्यमय ढंग से गायब हुई नाबालिग लड़की को परसा थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने उसे गुरुवार को छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया. यह कार्रवाई परसा थाना कांड संख्या 205/25 के तहत की गयी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बलिगांव गांव निवासी ने अपनी नाबालिग पुत्री के अचानक घर से लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लड़की को उसी के गांव बलिगांव से बरामद कर लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़की कई सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर के बाद उसे माता पिता को सौंप दिया गया है इस मामले में यदि किसी की संलिप्तता पायी जाती है तो आगे की कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय लोगों ने परसा पुलिस की तत्परता की सराहना की है. थानाध्यक्ष ने भी सभी से अपील की है कि अपने बच्चों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन