शादी की नीयत से युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
शादी की नीयत से युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के उसरी चांदपूरा में शादी की नीयत से एक युवती का दो युवकों ने घर से रुपये व गहने के साथ अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

तरैया. थाना क्षेत्र के उसरी चांदपूरा में शादी की नीयत से एक युवती का दो युवकों ने घर से रुपये व गहने के साथ अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. युवती के पिता ने तरैया थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर पुत्री की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगायी है. शिकायती पत्र में कहा गया है कि मैं अपनी पत्नी के साथ मढ़ौरा गढदेवी स्थान पूजा करने गये हुए थे. घर में मेरी दोनों पुत्रियां थी. उसी बीच गांव के दो युवक घर में घुसकर एक बक्से में रखे जेवरात व 20 हजार रुपये नगदी निकल लिए और मेरी पुत्री को बाइक पर बैठा कर पूरब दिशा की तरफ चले गये. मेरी छोटी पुत्री ने फोन करके घटना की सूचना दी. घर आकर उसे काफी खोजबीन किये लेकिन कही कुछ पता नहीं चला. उक्त लोग मेरी पुत्री को शादी की नीयत से अगवा कर लेकर चले गये है. पुलिस से सुरक्षित पुत्री की बरामदगी की मांग किया है. पुलिस शिकायती पत्र के आलोक में जांच कर रही है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन