छपरा में तेजी से विकसित हो रहे इलाके में वारदात, ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की चोरी

विज्ञापन
फोटो, दुकान के अंदर टूटा हुआ लॉकर  फोटो, दुकान के बाहर खड़े लोग  | Prabhat Khabar Network

दुकान के अंदर टूटा हुआ लॉकर | Prabhat Khabar Network

छपरा के बिंटोलिया स्थित मां गहना ज्वेलर्स में चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में घुसकर लाखों की चोरी की. CCTV कैमरे तोड़कर और तार उखाड़कर की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है.

विज्ञापन

Chhapra Crime News : छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंटोलिया स्थित मां गहना ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गये. दुकान संचालक भगवान लाल सोनी ने करीब 10 लाख रुपये के गहनों व नकदी की चोरी का दावा किया है.

शातिर चोरों ने पूरी तैयारी के साथ की वारदात

शनिवार सुबह जब भगवान लाल सोनी दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला. उन्होंने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने के बाद शटर खोला गया. अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गये. लॉकर टूटे पड़े थे और उनमें रखे गहने व नकदी गायब थे. दुकानदार ने बताया कि चोर पूरी तैयारी के साथ आये थे. वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि अंदर लगे कैमरे का तार भी उखाड़ दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके.

सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. आगे देखें संबंधित वीडियो...

View on Instagram

बिंटोलिया इलाके की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में आक्रोश है. उनका कहना है कि बिंटोलिया इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, इसलिए यहां स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की जानी चाहिए.

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका तेजी से विकसित हो रहा है. यहां डीआरसीसी कार्यालय, निर्माणाधीन सरकारी बस स्टैंड, महिला आइटीआइ तथा छपरा जंक्शन की दूसरी एंट्री भी इसी क्षेत्र के पास है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना समय की आवश्यकता है. कई बार इस इलाके में देर शाम लौटते समय राहगीरों के साथ छिनतई की घटनाएं भी हुई हैं. इसके बाद कुछ दिनों के लिए शाम में यहां पुलिस की गश्ती भी लगायी गयी थी. लेकिन फिर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं दिख रहे हैं. जिस कारण लोग चिंतित हैं.


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन