छपरा से देवघर के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, मशरख, मढ़ौरा सहित इन इलाकों से बाबा धाम जाना होगा आसान, देखें टाइमिंग और रूट

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Shravani Mela Special Train : पूर्वोत्तर रेलवे ने श्रावणी मेला के मद्देनजर छपरा से देवघर के लिए एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन मशरख, मढ़ौरा, खैरा और छपरा ग्रामीण स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे इन इलाकों के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम तक सीधी और आसान यात्रा का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Shravani Mela Special Train : श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है. रेलवे ने विशेष अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन का संचालन मशरख, मढ़ौरा, खैरा और छपरा ग्रामीण स्टेशन के रास्ते होगा, जिससे सारण जिले के हजारों श्रद्धालुओं को सीधे यात्रा का लाभ मिलेगा.

बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन

जानकारी अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 31 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी.

सारण के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

यह विशेष ट्रेन गोरखपुर, थावे और गोपालगंज होते हुए रात 10:43 बजे मशरख, रात 11:10 बजे मढ़ौरा, रात 11:50 बजे खैरा तथा अगले दिन रात 12:25 बजे छपरा ग्रामीण स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और बांका होते हुए दोपहर 3:20 बजे देवघर पहुंचेगी.

बांका और देवघर स्टेशन पर बदला ठहराव समय

रेल प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के बांका और देवघर स्टेशनों पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है. हालांकि ट्रेन की रेक संरचना और अन्य परिचालन व्यवस्था पूर्ववत रहेगी.

समय और खर्च दोनों की होगी बचत

रेलवे के इस निर्णय से मशरख, मढ़ौरा, खैरा और छपरा ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को अब दूसरे बड़े स्टेशनों तक जाकर ट्रेन पकड़ने की आवश्यकता नहीं होगी. इससे यात्रियों का समय और यात्रा खर्च दोनों कम होंगे तथा बाबा धाम की यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी.

श्रावण में उमड़ती है लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

हर वर्ष श्रावण मास में लाखों कांवरिया बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इसी भीड़ को देखते हुए रेलवे हर वर्ष विशेष ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके.

यात्रा से पहले समय जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Also Read : सारण के इन इलाकों में आज 6 घंटे नहीं रहेगी बिजली, जानें वजह


विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन