सारण में सड़क-पुल और NH निर्माण में आएगी तेजी, डीएम ने इंजीनियरों को दिया टास्क

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सड़क, पुल और आधारभूत परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने इंजीनियरों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Saran News: जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बुडको, सड़क निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से संचालित विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में सड़क, पुल एवं भवन निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, राशि भुगतान और परियोजनाओं के सामने आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश

समीक्षा के दौरान डीएम ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित अभिश्रव संग्रहण एवं भुगतान की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा रैयतों से अधिक से अधिक वाउचर प्राप्त करने का निर्देश दिया, ताकि परियोजनाओं का कार्य बिना किसी बाधा के आगे बढ़ाया जा सके.

घर-घर संपर्क कर रैयतों से वाउचर लेने का टास्क

डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को विकास मित्र, आवास सहायक एवं अन्य पंचायत स्तरीय कर्मियों के माध्यम से घर-घर संपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसके अलावा माइकिंग, विशेष कैंप और व्यापक जनजागरूकता अभियान के माध्यम से रैयतों को वाउचर जमा करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया.

उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन जरूरी है, ताकि सड़क, पुल और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के निर्माण में अनावश्यक देरी नहीं हो.

डबल डेकर निर्माण से हो रही परेशानी पर डीएम चिंतित

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की योजनाओं की समीक्षा के दौरान शहर में निर्माणाधीन डबल डेकर परियोजना की प्रगति पर विशेष चर्चा की गयी. जिला पदाधिकारी ने बाजार समिति परिसर में बारिश के कारण उत्पन्न कीचड़ और आवागमन में हो रही परेशानी पर चिंता जतायी.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी समाधान करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य के साथ आम लोगों के आवागमन में भी कम से कम परेशानी हो.

भवन निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन सहकार भवन सहित अन्य सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप होने चाहिए. निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए, ताकि आम लोगों को लंबे समय तक बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके.

बाधाओं का तत्काल समाधान कर कार्य में लाएं तेजी

जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में प्रशासनिक या तकनीकी स्तर पर किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उसका तत्काल समाधान किया जाए. उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा भुगतान से जुड़े मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूरा करें.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन