सारण के इन इलाकों में आज 6 घंटे नहीं रहेगी बिजली, जानें वजह

बिजली गुल (सांकेतिक तस्वीर)
Saran Power Cut : सारण जिले के बनियापुर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह एक आवश्यक सूचना है. 33 केवी लाइन पर नया कंडक्टर लगाने के कार्य के कारण शनिवार को कोल्लुआ पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें.
Saran Power Cut : सारण जिले के बनियापुर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरुरी सूचना है. 33 केवी लाइन पर नया कंडक्टर लगाने के कार्य के कारण शनिवार को कोल्लुआ पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से संचालित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है.
33 केवी लाइन पर होगा तकनीकी कार्य
बनियापुर के कोल्लुआ पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से संचालित सभी फीडरों में शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग के अनुसार, मशरख-चैनपुर से संचालित 33 केवी लाइन पर नया कंडक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा. इसी कारण निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
एसडीओ ने दी उपभोक्ताओं को सलाह
बनियापुर विद्युत विभाग के एसडीओ अमरजीत कुमार ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.
वैकल्पिक बिजली आपूर्ति का रहेगा प्रयास
बिजली विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं की परेशानी कम करने के लिए लहलादपुर पीएसएस से वैकल्पिक बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जाएगा. हालांकि, यह व्यवस्था तकनीकी स्थिति और उपलब्ध लोड पर निर्भर करेगी.
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
विभाग ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.
Also Read : सारण में सड़क-पुल और NH निर्माण में आएगी तेजी, डीएम ने इंजीनियरों को दिया टास्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










