सारण: बनियापुर में कल छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, 33 केवी लाइन में होगा नया कंडक्टर लगाने का काम

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बनियापुर के कोल्लुआ पीएसएस से संचालित सभी फीडरों में शनिवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 33 केवी लाइन में नया कंडक्टर लगाया जाएगा.

विज्ञापन

Saran News: 33 केवी लाइन में नया कंडक्टर लगाने के कार्य को लेकर शनिवार को बनियापुर के कोल्लुआ पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से संचालित सभी फीडरों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग के अनुसार, पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी.

बनियापुर विद्युत विभाग के एसडीओ अमरजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को मशरख-चैनपुर से संचालित 33 केवी लाइन में मुज कंडक्टर लगाने का कार्य किया जाना है. इसी कारण विभागीय निर्देश के अनुसार निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

जरूरी काम पहले निबटा लें उपभोक्ता

एसडीओ ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निबटा लें, ताकि बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान संयम बरतने की अपील की है.

लहलादपुर पीएसएस से वैकल्पिक आपूर्ति का प्रयास

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए लहलादपुर पीएसएस से वैकल्पिक रूप से विद्युत आपूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा. हालांकि, यह आपूर्ति तकनीकी परिस्थितियों और लोड के अनुसार संभव होने पर ही की जा सकेगी.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
Mantu Kumar

लेखक के बारे में

By Mantu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन