सारण: तरैया में पांच दिवसीय महायज्ञ शुरू, 4 अगस्त को होगी श्रीशंकर भगवान की प्राणप्रतिष्ठा
उसरी महायज्ञ में पहुंचे संत नारदजी महाराज संत नारदजी महाराज के दर्शन व आशीर्वाद के लिए कुटिया में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
तरैया के उसरी ब्रह्मस्थान में पांच दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन मंडप पूजन और अरणीमंथन के साथ संत नारदजी महाराज का आगमन हुआ।
Saran News: तरैया प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित उसरी गांगोदाई ब्रह्मस्थान परिसर में नवनिर्मित श्रीशंकर भगवान मंदिर में मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आयोजित पांच दिवसीय प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ. प्रथम दिन आचार्य अभिजीत मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी समेत अन्य पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप और भूमि पूजन कराया गया.
महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर संत शिरोमणि श्री श्री 108 श्री नारदजी महाराज भी पहुंचे. संत नारदजी महाराज के पहुंचते ही दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गयी. श्रद्धालुओं ने संत से आशीर्वाद प्राप्त किया.
शिवमहापुराण कथा सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु
महायज्ञ संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रथम दिन शाम सात बजे से रात 10 बजे तक मानस मंजरी सुश्री प्रिया प्रियदर्शी के द्वारा शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया और भक्तिमय माहौल में डूबे रहे.
वहीं, आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अरणीमंथन की धार्मिक प्रक्रिया से यज्ञ में अग्निदेव का प्राकट्य हुआ. इसके बाद यज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह और बढ़ गया.
4 अगस्त को होगी मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा
आयोजन समिति के अनुसार, 4 अगस्त को श्रीशंकर भगवान की मूर्ति का नगर भ्रमण कराया जायेगा. इसके बाद विधि-विधान से मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा होगी. इसी अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया जायेगा. रात में व्यास बिजेंद्र गिरि के द्वारा रामविवाह कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा.
महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा भी निकाली गयी थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया था.
संत के आगमन पर जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण
महायज्ञ के प्रथम दिन संत नारदजी महाराज के आगमन के अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, बीडीसी विश्वकर्मा शर्मा, देवेंद्र नाथ दिनकर, लाल बहादुर राय, द्वारिका महतो, धर्मेंद्र राय, अखिलेश महतो, सरोज शर्मा, अजीत चौरसिया, रंजन प्रसाद, सुशील ठाकुर, श्याम नारायण महतो, श्याम नारायण महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और यज्ञ समिति के सदस्य मौजूद रहे. आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए