सारण: खानपुर में 12 चक्का ट्रक से दो बैटरियां चोरी, जांच में जुटी खैरा पुलिस

Updated:
विज्ञापन
खानपुर के समीप खड़े ट्रक से दो बैटरी चोरी,पुलिस जांच में जुटी

खैरा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में खड़े एक ट्रक से अज्ञात चोरों ने दो बैटरी चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Saran News: खैरा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के समीप खड़े 12 चक्का ट्रक से अज्ञात चोरों द्वारा दो बैटरियां चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद वाहन मालिक ने खैरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, खैरा गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद का 12 चक्का ट्रक खानपुर गांव में एक व्यक्ति के घर के सामने खड़ा था. बताया जाता है कि देर रात अज्ञात चोरों ने ट्रक में लगी दोनों बैटरियों को खोल लिया और मौके से फरार हो गये.

सुबह चालक और वाहन मालिक ट्रक के पास पहुंचे तो दोनों बैटरियां गायब मिलीं. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पीड़ित ने खैरा थाने में दिये आवेदन में अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं. पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
अयूब राजा

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन