सारण : शिक्षक के विदाई समारोह में जुटे प्रशासनिक व संगठन के अधिकारी, बोले- रिटायरमेंट के बाद बढ़ जाती है भूमिका

समारोह को संबोधित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
प्राथमिक विद्यालय माही साइडिंग परिसर में वरीय शिक्षक परमानंद साह को 31 वर्षों की सेवा के बाद भावुक विदाई दी गई. विभिन्न प्रशासनिक व संघ के पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व व योगदान को याद किया.
सोनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय माही साइडिंग परिसर में वरीय शिक्षक परमानंद साह के रिटायरमेंट के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें शामिल पदाधिकारियों व शिक्षकों ने श्री साह के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की. वैशाली के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी निशांत गुंजन ने कहा कि योगदान और रिटायरमेंट नौकरी के दो निश्चित पड़ाव हैं. उन्होंने कहा कि नौकरी के दौरान अच्छा काम करने वाली कर्मी नौकरी के बाद भी जनस्मृतियों में कैद रहते हैं.
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद समाज में शिक्षकों की भूमिका और भी बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि रिटायर शिक्षकों को समाज के युवाओं को प्रेरित करने में हरसंभव सहयोग देना चाहिए. सरायरंजन के कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान से समाज को आलोकित करते हैं और हर समाज शिक्षक के सहयोग का ऋणी होता है.
श्री साह ने सम्मान समारोह में शामिल होने आए हर व्यक्ति के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि लगभग 31 वर्षों की सेवा देने के बाद रिटायर होने से वे पूरी तरह से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी वे समाज को अपने ज्ञान से आलोकित करते रहेंगे.
इस अवसर पर शंभुनाथ साह, सच्चिदानंद सचिन, संघ के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार, अजीत कुमार सिंह, विकास कुमार, नीरज दूबे, सच्चिदानंद सिंह, अमरनाथ ओझा, नरेंद्र सिंह, आनंद कुमार सिंह, प्रमोद चौरसिया, विकास कुमार, राजकुमार चौरसिया, प्रभात चंद्र ओझा, अमरनाथ ओझा, शैलेश कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











