सारण : बाबा महेंद्रनाथ धाम के रास्ते पर कीचड़, बिहार समेत दूसरे राज्यों से आनेवाले लाखों श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

महेंद्रनाथ मंदिर जानेवाली सड़क | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेंद्रनाथ धाम जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे और जलजमाव ने श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. बारिश के कारण सड़क कीचड़मय हो गई है, जिससे महादेव के दर्शन के लिए दूर-दूर से आने वाले भक्तों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोग प्रशासनिक अनदेखी पर नाराजगी जता रहे हैं.

विज्ञापन

Baba Mahendranath Dham : सारण प्रमंडल के रसूलपुर थाना क्षेत्र के सीमा क्षेत्र पर स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेंद्रनाथ धाम को जानेवाली सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है. प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेंद्रनाथ धाम (मेंहदार) को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. बारिश का मौसम होने के कारण टूटे फूटे क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गढ्ढों में जलजमाव और कीचड़ का अंबार लग गया है, जिससे महादेव के दर्शन के लिए दूर-दूर से आने वाले शिवभक्त व श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं जलजमाव के कारण आवागमन भी बाधित हो रहा है.

विज्ञापन

राहगीरों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं. लेकिन प्रशासनिक अनदेखी व लापरवाह जनप्रतिनिधियों के कारण सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है और ना हीं गड्ढों को भरा जा रहा है. गड्ढों में कीचड़ भरा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और हादसों का डर बना रहता है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है. ताकि सावन के पवित्र माह में दूरदराज व अन्य प्रदेशों से बाबा महेंद्रनाथ के दर्शन को आनेवाले लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिल सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन