सारण में जदयू की नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र

Updated:
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष व अन्य  | Prabhat Khabar Network

समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष व अन्य

सारण में जदयू की नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ. 23 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव और 57 सचिवों को जिम्मेदारी दी गयी.

विज्ञापन

सारण: जदयू की नयी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रणधीर सिंह, विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक छोटे लाल राय, प्रदेश सचिव बालमुकुंद चौहान, आनंद किशोर सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने की.

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर

जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने बताया कि नयी कार्यकारिणी का गठन बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अनुमोदन के बाद किया गया है. उन्होंने कहा कि नयी कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी.

उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के साथ जनसंपर्क अभियान को गति देने की अपील की.

23 उपाध्यक्ष और 30 महासचिव बनाये गये

नयी जिला कार्यकारिणी में 23 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव और 57 सचिव को जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं ब्रजेश कुमार को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी तथा विजय पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

समारोह के दौरान उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद के सभी नवमनोनीत सदस्यों को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी


विज्ञापन
Nadim Ahmad

लेखक के बारे में

By Nadim Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन