सारण: सियार के काटने से जख्मी महिला और बच्चे की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के पानापुर में पागल सियार के काटने से एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

Saran News: पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर एवं सीमावर्ती तरैया प्रखंड के चांदपुरा गांव में सियार के काटने से जख्मी एक महिला और एक बच्चे की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों की मौत से सियार के हमले में घायल करीब दो दर्जन लोगों में भय का माहौल है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि गत 12 जुलाई को एक पागल सियार ने कोंध भगवानपुर और चांदपुरा गांव में करीब दो दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था. घटना के बाद सभी घायलों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लिया था.

इस बीच सोमवार की रात सियार के काटने से गंभीर रूप से जख्मी कोंध भगवानपुर गांव निवासी गेना दास की 36 वर्षीया पत्नी प्रभावती देवी और चांदपुरा गांव निवासी जाकिर अली के पांच वर्षीय पुत्र सोहैल की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. परिजन दोनों को इलाज के लिए छपरा ले गये. वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को पटना रेफर कर दिया.

पटना में इलाज के दौरान मंगलवार की रात प्रभावती देवी की मौत हो गयी. वहीं, बुधवार की सुबह इलाज के दौरान पांच वर्षीय सोहैल ने भी दम तोड़ दिया. महिला और बच्चे की मौत की खबर के बाद दोनों गांवों में मातम पसर गया.

दो मौतों के बाद बढ़ी ग्रामीणों की चिंता

सियार के हमले में घायल करीब दो दर्जन लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया था. इसके बावजूद महिला और बच्चे की मौत के बाद अन्य घायलों और उनके परिजनों में भी चिंता बढ़ गयी है. ग्रामीणों में सियार के हमले को लेकर भय का माहौल बना हुआ है.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन