सारण के परसा में भाजपा की कार्यशाला, सेवा संकल्प अभियान के लिए 13 बिंदुओं पर प्रभारियों की नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में शामिल हुए दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय जनता पार्टी परसा पश्चिमी मंडल ने सेवा संकल्प अभियान के लिए एक कार्यशाला आयोजित की. इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल का उत्सव मनाने और उनके जन्मदिन पर होने वाले अभियानों की तैयारियों पर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा जानी और सफलता के लिए संकल्प लिया.

विज्ञापन

Seva Sankalp Abhiyan: भारतीय जनता पार्टी परसा पश्चिमी मंडल की ओर से रविवार को पचलख देवी स्थान पर सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने की. कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा और उनके जन्मदिन 17 सितंबर को आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

कार्यशाला में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी गयी. कार्यकर्ताओं को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों और उनकी तैयारियों की जानकारी दी गयी.

इन कार्यक्रमों की बनायी गयी रूपरेखा

अभियान के तहत ‘आशीर्वाद दिया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वट नगर यात्रा’, ‘सेवा में योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘राष्ट्र रंगोली’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ’ सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं.

कार्यशाला में शामिल हुए दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

इन कार्यक्रमों को लेकर अर्जुन सिंह एवं जितेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

13 बिंदुओं पर प्रभारियों की नियुक्ति

कार्यशाला में मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अभियान के 13 बिंदुओं पर प्रभारियों की नियुक्ति की गयी. पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया.

वक्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा. इसके लिए संगठन के सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ भागीदारी निभानी होगी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मंच-मोर्चा के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में सुदिश सिंह, अर्जुन सिंह, जितेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, सुरेश सिंह, रामअनुप शर्मा, रवि प्रसाद, शिवजी सिंह, अरुण सिंह, पचलख सरपंच, सुरेन्द्र दास, बदशाह पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और मनोयोग से सफल बनाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन