छपरा में अजय सिंह और कविता सिंह का भव्य स्वागत, बिहार के विकास पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सांसद का स्वागत करते कार्यकर्ता व नेता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह और सीवान की प्रथम महिला सांसद कविता सिंह का सीवान में भव्य स्वागत हुआ. जदयू नेताओं ने दोनों के विकास के प्रति समर्पण की सराहना की.

विज्ञापन

Kavita Singh Welcome: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह एवं सीवान की प्रथम महिला सांसद कविता सिंह का सीवान जाने के क्रम में रविवार को शहर के मेहिया स्थित महाराजा होटल में भव्य स्वागत किया गया. जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों का अंगवस्त्र, फूल-माला एवं बुके भेंट कर अभिनंदन किया.

विज्ञापन

स्वागत से अभिभूत अजय सिंह ने कहा कि बिहार के विकास को नयी गति देने के लिए सभी को एकजुट होकर सक्रिय सहभागिता निभानी होगी. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी के माध्यम से ही बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाया जा सकता है.

जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, भरत सिंह, पैक्स अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, जिला महासचिव मनोज सिंह, राजू सिंह, ललिता सिंह, रामेश्वर सिंह, दीनबंधु सिंह, पिंटू सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, दशरथ सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन