Chhapra News : मार्च में ही निकल रही है कड़ी धूप, बीमार पड़ रहे लोग
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 19 Mar 2025 9:32 PM
Chhapra News : मार्च के अंतिम सप्ताह में ही जिले का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है. लोगों का मानना है कि अप्रैल व मई माह में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी.
छपरा. मार्च के अंतिम सप्ताह में ही जिले का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है. लोगों का मानना है कि अप्रैल व मई माह में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी. मई के पहले सप्ताह तक तापमान 45 डिग्री को भी पार कर सकता है. धूप व गर्मी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल असर पड़ ही रहा है. इसके अलावा आने वाले दिनों में गर्मी से कारोबार पर भी अपना पड़ेगा. गर्मी के कारण अभी से ही फल व सब्जियो की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. वहीं कड़ी धूप के कारण थोक मंडियों में खरीदारों की संख्या भी घटी है. अधिक गर्मी के समय व्यपारियों को भी कई स्तर पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है. गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते छपरा से विभिन्न गंतव्यों तक जाने वाली बस सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. होली के बाद वापस लौटने वाले लोगों की भीड़ बस स्टैंड व जंक्शन पर अभी दिख रही थी. हालांकि अब पटना, मुजफ्फरपुर, आरा व सीवान की ओर जाने वाली डेली सर्विस की बसों में सुबह के समय ही यात्री दिख रहे हैं. दोपहर की बसों में यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे घट गयी है.
मार्च महीने में ओपीडी में बढ़े 30 फीसदी मरीज
धूप का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है. मार्च महीने में सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादातर मरीज पेट दर्द, उल्टी, दस्त व सीजनल बीमारियों से पीड़ित होकर अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं. बुधवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में दोपहर दो बजे तक 350 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जबकि एक दिन पहले मंगलवार को 400 मरीजों ने इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. इन मरीजों में 50 फीसदी से अधिक मरीज धूप व सीजनल बीमारी की चपेट में आकर बीमार हुए.स्वास्थ्य को लेकर ये सावधानियां जरूरी
– धूप से आकार तुरंत पानी नही पीयें- छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें– तेल मसला का सेवन कम करें– धूप से आकर एसी व कूलर में न बैठें
– फल व हरी सब्जियों का सेवन करें– साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें
क्या कहते हैं डीएस
बढ़ती गर्मी को देखते हुए सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सकों को अलर्ट मोड में रखा गया है. सभी जरूरी दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. पेट दर्द उल्टी व अन्य सीजनल बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं. जिन्हें इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है.
डॉ आरएन तिवारी, उपाधीक्षक, सदर अस्पतालडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










