Saran News : दारोगा राय पुस्तकालय के समीप कचरे का अंबार, नगर प्रशासन उदासीन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : दारोगा राय पुस्तकालय के समीप कचरे का अंबार, नगर प्रशासन उदासीन

Saran News : केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई व्यवस्था को लेकर कई योजनाएं और अभियान चलाये जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है.

विज्ञापन

परसा. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई व्यवस्था को लेकर कई योजनाएं और अभियान चलाये जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. परसा बाजार नगर पंचायत क्षेत्र में दारोगा राय पुस्तकालय के पास कचरे का अंबार इसके ज्वलंत उदाहरण के रूप में सामने आया है. यहां समय पर कचरे का उठाव नहीं होने के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को लगातार भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि प्रतिदिन आसपास के लोग यहां कचरा फेंकते हैं, लेकिन नगर पंचायत द्वारा कचरा उठाने में महीनों का समय लग जाता है. इसके परिणामस्वरूप कचरे का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है और चारों ओर बदबू और गंदगी फैल रही है.

कचरे के ढेर से बढ़ रही है बीमारियों का खतरा

स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का कहना है कि नगर प्रशासन की अनदेखी के कारण इस क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है. दारोगा राय पुस्तकालय के पास दुकान चलाने वाले अशोक सिंह, सुनील साह, घनश्याम प्रसाद, जयप्रकाश साह, मिथिलेश कुमार, विवेक सिंह, रौशन कुमार, सिकंदर राय, लालबाबू साह, लक्ष्मण कुमार, मो अब्बास, सुनील सिंह, दीपक कुमार, अनीश कुमार, परदेशी साह, मनीष कुमार, पंकज कुमार, शम्भू माझी, भोला सिंह, विकास, निजामुद्दीन, अर्जुन कुमार और अन्य दुकानदारों का कहना है कि वर्षों पहले बनाए गए पोझी स्थित कम्पोस्ट केंद्र का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसके कारण नगर पंचायत क्षेत्र में कचरे का सही तरीके से निपटान नहीं हो पा रहा है. स्थानीय नागरिकों ने चिंता जताई है कि खुले में पड़े कचरे से क्षेत्र में विभिन्न बीमारियों का फैलने का खतरा बढ़ गया है. खासकर जब आसपास के दुकानदार खाने-पीने की सामग्री बेचते हैं, तो यह संक्रमण फैलने का कारण बन सकता है, जो दुकानदारों और ग्राहकों दोनों के लिए खतरे की घंटी बन चुका है.

कचरा उठाव के लिए प्रशासन से की गयी मांग

स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि दारोगा राय पुस्तकालय के समीप से शीघ्र कचरे का उठाव किया जाये और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नियमित सफाई अभियान चलाया जाये. साथ ही, वर्षों से अधूरे पड़े कम्पोस्ट केंद्र का निर्माण कार्य पूरा कराकर कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ताकि क्षेत्रवासियों को एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण मिल सके. इसके अलावा, खास बात यह है कि एनजीओ द्वारा कचरा उठाने के साथ-साथ सफाईकर्मियों से मानमानी तरीके से काम कराया जाता है. सफाईकर्मियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, जिसके कारण वे अक्सर हड़ताल पर चले जाते हैं. इस वजह से कचरा उठाव और सफाई कार्य में और भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन