Saran News : जेपीयू : मेधासूची में छात्राओं को मिलेगी प्राथमिकता, नजदीक का कॉलेज होगा अलॉट

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 27 Apr 2025 9:15 PM

विज्ञापन

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए अप्लाइ की प्रक्रिया जारी है. 10 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित है.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए अप्लाइ की प्रक्रिया जारी है. 10 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित है. इस बार नामांकन के लिए अप्लाइ करने वाली छात्राओं को मेधा सूची में प्राथमिकता दिये जाने की बात कही जा रही है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छात्राएं अप्लाइ के दौरान जिन कॉलेजों को नामांकन के विकल्प के रूप में चुनेंगी. उन कॉलेजों की सूची में से जो कॉलेज छात्राओं के घर के नजदीक का होगा. उसे ही आवंटित करने की प्रक्रिया अपनायी जायेगी.

विदित हो कि इस बार स्नातक में नामांकन के लिए अप्लाइ करते समय छात्र-छात्राओं को पांच कॉलेजों को विकल्प के रूप में चयन करने का अवसर दिया गया है. छात्र-छात्राएं जिन पांच कॉलेजों को विकल्प के रूप में आवेदन में सबमिट करेंगे. उन्हीं में से किसी एक कॉलेज में नामांकन के लिए मेधा सूची जारी की जायेगी. हालांकि पिछले कई सत्रों में ऐसा देखा गया है कि मेधाअंक कम होने के कारण छात्राओं को उनके घर से काफी दूर का कॉलेज अलॉट कर दिया जाता है. जिससे उन्हें नियमित कॉलेज आकर क्लास करने में काफी कठिनाई होती है. पीआरओ राजेश पांडेय ने बताया कि छात्राओं को मेधासूची में प्राथमिकता देने के साथ ही वैसे छात्र-छात्राएं जो राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी समेत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. उन्हें भी सर्टिफिकेट के आधार पर मेधासूची में प्राथमिकता दी जायेगी. इसके अलावा यह भी प्रयास किया जायेगा कि छात्रों को भी उनका मनचाहा कॉलेज मिल सके.

छात्राओं के लिए कॉमन रूम की सुविधा अनिवार्य

कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई बताया कि उनके द्वारा पूर्व में किये गये कॉलेजों के निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि अधिकतर कॉलेजों में छात्र के अनुपात में छात्राओं की उपस्थिति अधिक रहती है. छात्राएं नियमित क्लास करने के प्रति सजग हैं. हालांकि कई कॉलेजों में छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था नहीं है. वहीं कुछ कॉलेजों में छात्राओं के लिए सुविधा संपन्न शौचालय की भी व्यवस्था नहीं की जा सकी है. ऐसे में कुलपति ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य को निर्देश दिया है कि स्नातक के नये सत्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले कॉलेजों में छात्राओं के लिए कॉमन रूम व शौचालय जैसी व्यवस्थाएं अपडेट करा लें.

नामांकन के लिए अभी हो रहा है अप्लाइ

विदित हो कि स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए अप्लाइ की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है. नामांकन के लिए 10 मई तक ऑनलाइन अप्लाइ होगा. डीएसडब्ल्यू प्रो राणा विक्रम सिंह ने बताया कि 10 मई को अप्लाइ की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 12 मई को नामांकन की पहली मेधा सूची प्रकाशित की जायेगी. पहली मेधा सूची पर 13 मई से नामांकन शुरू होगा. नामांकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसके लिए स्टूडेंट कॉर्नर बनाया गया है. छात्र-छात्राएं jpv.ac.in पर क्लिक कर नामांकन के लिए आवेदन करेंगे. आवेदन फार्म के साथ 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन