Saran News : लूट की योजना बना रहे चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 27 Apr 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : लूट की योजना बना रहे चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Saran News : थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित मोतीलाल राय के टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदा में एकत्रित होकर अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते चार बदमाशों को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मकेर. थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित मोतीलाल राय के टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदा में एकत्रित होकर अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते चार बदमाशों को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा. जिसको लेकर थाना में प्रथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी में बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि फुलवरिया सरकारी विद्यालय मे चार पांच बदमाश बैंक, सीएसपी या आभूषण दुकान में डकैती करने की योजना बना रहे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मकेर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में पुलिस टीम को देखकर सभी बदमाश भागने का प्रयास किये. इस दौरान पुलिस टीम द्वारा चार बदमाशों को पकड़ लिया गया. जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा. गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी में एक देशी पिस्टल, एक कारतूस, तीन चाकू व चार मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश फुलवरिया निवासी फकरे आलम उर्फ राजा द्वारा जिलान्तर्गत कई अपराध की घटना में संलिप्ता को स्वीकार किया गया. गिरफ्तार बदमाशों में मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी नाजिर आलम का पुत्र फकरे आलम उर्फ राजा, डीही निवासी उमेश राय का पुत्र परशुराम कुमार, दादनपुर निवासी शिव शंकर सिंह का पुत्र सुशांत कुमार, चकिया निवासी मैनेजर राय का पुत्र कुन्दन कुमार उर्फ बुलेट शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन