चोरी की 13 बाइकों के साथ चार गिरफ्तार

Updated at : 14 Jul 2020 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की 13 बाइकों के साथ चार गिरफ्तार

भगवान बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस ने चोरी की 13 बाइकों के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

छपरा. भगवान बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस ने चोरी की 13 बाइकों के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सारण एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि अपराधी कृष्णा साह उर्फ संतोष साह उर्फ सुगनामा दाउदपुर का रहनेवाला है, जो अंतर जिला अपराधी भी है. वहीं अन्य गिरफ्तार अपराधियों में राजा साह, अजय साह उर्फ डिस्टू दाउदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. वहीं, गिरफ्तार एक अन्य अपराधी पंकज नट उर्फ सत्या भाई जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर का रहने वाला है. इसकी निशानदेही पर चोरी के छह बाइकें बरामद की गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन