ePaper

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में मनाया गया भारत स्काउट-गाइड का स्थापना दिवस समारोह

Updated at : 07 Nov 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल पब्लिक स्कूल में मनाया गया भारत स्काउट-गाइड का स्थापना दिवस समारोह

भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में सेंट्रल पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

छपरा. भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में सेंट्रल पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह, जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला आयुक्त अरूण परासर, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज,स्काउट मास्टर प्रमोद कुमार सिंह, प्रणव, तथा गाइड कैप्टेन शारदा शर्मा रोवर आशुतोष, सोनू, विशेष रूप से उपस्थित रहे. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ. विभा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि “भारत स्काउट और गाईड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि यह सेवा अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है. जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा की प्रत्येक सदस्य को समाज में सहयोग और समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिये. स्काउट और गाइड सेवा और अनुशासन की मिसाल बना स्थापना दिवस समारोह भारत स्काउट और गाइड सारण के उपाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा की कार्यक्रम में लगभग तीन सौ स्काउट और गाइड के स्वयंसेवक शामिल हुये. जिन्होंने देशभक्ति गीत, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संगठन की भावना को अभिव्यक्त किया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए जिला संगठन आयुक्त अमन राज ने कहा कि मैं मुख्य अतिथि, सम्मानित पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार और सभी स्काउट गाईड सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ. जिन्होंने अपनी उपस्थिति और सहयोग से इस समारोह को सफल बनाया. संगठन की यह एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है.धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के गायन से हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन