Saran News : युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में युवक पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 03 May 2025 10:21 PM

विज्ञापन

Saran News : कॉलेज में अपना मार्कशीट लेने गयी छात्रा को बाइक पर बैठाकर रसूलपुर स्थित एक होटल में ले जाने और फिर नशीला पेय पिला कर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

मांझी. कॉलेज में अपना मार्कशीट लेने गयी छात्रा को बाइक पर बैठाकर रसूलपुर स्थित एक होटल में ले जाने और फिर नशीला पेय पिला कर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में युवती ने मांझी थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में ताजपुर निवासी शुभम को नामजद अभियुक्त बनाया है. घटना शुक्रवार की बतायी जाती हैं. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. दर्ज प्राथमिकी में यह कहा गया है कि युवक ने नंदलाल सिंह कॉलेज के समीप ऑटो की प्रतीक्षा में खड़ी युवती को घर पहुंचाने का झांसा देकर पहले उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया तथा घर पहुंचाने के बजाय रसूलपुर स्थित एक होटल में ले जाकर उसे नशीला पेय पिलाया तथा बाद में उसे उसके साथ दुष्कर्म किया. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए छपरा भेजा है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवती को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल जांच हेतु छपरा भेज दिया गया है. पुलिस घटना की जांच कई बिंदुओं पर कर रही है. इससे पहले शुक्रवार की देर शाम पीड़ित युवती ने डायल 112 को फोन करके बुलाया तथा पुलिसकर्मियों को अपनी आपबीती से अवगत कराया. ततपश्चात पुलिस की टीम ने उसे सकुशल मांझी थाना पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन