Saran News : वाहन जांच में वसूला गया 50 हजार रुपये जुर्माना

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : वाहन जांच में वसूला गया 50 हजार रुपये जुर्माना

Saran News : बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

छपरा. बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में छपरा शहर में शनिवार व रविवार दोनों दिन शहर के विभिन्न जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास नगर थाना पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और बिना सीट बेल्ट लगाए कार चालकों में हड़कंप मच गया. कई वाहन चालक थाना चौक पर पुलिस को देख वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेते हुए पंकज सिनेमा रोड और निचली सड़कों की ओर मुड़ते नजर आए. पुलिस बारीकी से मोटरसाइकिल सवार के कमर को भी जांच किया. हालांकि कहीं से भी कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान कुल 25 दोपहिया वाहनों से करीब 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन