Saran News : स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण से होता है छात्रों का सर्वांगीण विकास

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण से होता है छात्रों का सर्वांगीण विकास

Saran News : संत जोसेफ एकेडमी छपरा में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड द्वारा आयोजित प्रथम व द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ.

विज्ञापन

छपरा. संत जोसेफ एकेडमी छपरा में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड द्वारा आयोजित प्रथम व द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. शिविर के अंतिम दिन ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपनिर्वाचन पदाधिकारी सारण जावेद इकबाल शामिल हुए. ग्रैंड कैंप फायर में प्रतिभागी स्काउट और गाइड के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्रैंड कैंप फायर में प्रतिभागी स्काउट और गाइड के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास होता है तथा देश सेवा की भावना का विकास होता है. विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त स्काउट हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्काउट और गाइड प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पे छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है. विद्यालय के निदेशक राम कुमार सिंह ने कहा कि भारत स्काउट और गाइड संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को चरित्रवान, निष्ठावान, अनुशासित, परोपकारी बनाना है. अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या रौशनी राय, प्रबंधक अभिषेक सिंह, शिक्षक अमित सिंह के द्वारा किया गया. मौके पर भारत स्काउट और गाइड के जिला सचिव डॉ शहजाद आलम, जिला आयुक्त(स्काउट) अरूण पराशर, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज, जिला संगठन आयुक्त अमन राज, रीतिका सिंह, जिला प्रशिक्षक प्रणव, आशुतोष, सोनू सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन