सारण की सड़कों पर 200 से अधिक गड्ढे, बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा, लोगों का चलना हुआ मुश्किल

Updated:
विज्ञापन
शहर में 200 से अधिक जगहों पर जानलेवा गड्ढे, बरसात में हो रही दुर्घटनाएं

सलेमपुर में पानी भरे गड्ढे को पार करता इ रिक्शा चालक फोटो- शहर के सरकारी बस स्टैंड के पास जानलेवा गड्ढा | Prabhat Khabar Network

Saran News: सारण शहर की सड़कें बरसात में खतरनाक हो गई हैं. 200 से अधिक गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. मुख्य सड़कों के साथ-साथ वैकल्पिक रास्ते भी बदहाल हैं.

विज्ञापन

Saran News: बरसात शुरू होते ही छपरा शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. शहर में कई प्रमुख मार्गों पर बने छोटे-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है. हालत यह है कि पैदल चलने वालों से लेकर दोपहिया और ई-रिक्शा चालकों तक को रोजाना दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है.

श्यामचक से गांधी चौक तक सड़क बनी खतरे का सफर

श्यामचक से गांधी चौक के बीच करीब छह किलोमीटर लंबे मार्ग पर 200 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं. लगातार बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे सड़क और गड्ढे में अंतर कर पाना मुश्किल हो गया है. ऐसे में वाहन चालक अक्सर गड्ढों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.

इन प्रमुख मार्गों की हालत सबसे खराब

श्यामचक, मासूमगंज रोड, गुदरी बाहरी मोड़, काशी बाजार रोड, भगवान बाजार, दारोगा राय चौक, बस स्टैंड रोड, साहेबगंज, कटहरी बाग रोड, सांढ़ा-मौना रोड और सरकारी बाजार रोड सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सड़कें जर्जर हो चुकी हैं. कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि उन्हें पार करना भी मुश्किल हो रहा है.

ई-रिक्शा और बाइक चालकों की बढ़ी परेशानी

लगातार हो रही बारिश से गड्ढे पूरी तरह पानी में डूब जाते हैं, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. इसी वजह से ई-रिक्शा, बाइक और अन्य छोटे वाहनों के चालक सबसे अधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के मौसम में हादसों की संख्या और बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें: सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच



विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन