सारण में अपराध पर नकेल कसने को रातभर दौड़ रही पुलिस, छह जोन में शुरू हुई सुपर पेट्रोलिंग

Author Md Ayub|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

सुपर पेट्रोलिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त करती पुलिस टीम. | Prabhat Khabar Network

Saran News: सारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए जिले को छह जोन में बांटकर रात्रिकालीन सुपर पेट्रोलिंग शुरू की है. एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और संदिग्धों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सारण पुलिस ने रात्रिकालीन सुपर पेट्रोलिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पूरे जिले को छह जोन में विभाजित कर प्रतिदिन रात में विशेष सुपर पेट्रोलिंग करायी जा रही है.

हर जोन में पुलिस पदाधिकारी कर रहे निगरानी

इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक जोन में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रात्रिकालीन पुलिसिंग की निगरानी कर रहे हैं. गश्ती के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखने के साथ अपराध नियंत्रण की रणनीति की भी समीक्षा की जा रही है.

बैंक, एटीएम और बाजारों पर विशेष नजर

सुपर पेट्रोलिंग के दौरान थाना, बैंक, एटीएम, ज्वेलरी प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, प्रमुख बाजार, चौक-चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

चोरी, लूट और शराब तस्करी पर रहेगी कड़ी निगरानी

एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि सुपर पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट, शराब तस्करी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है. उन्होंने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों की रात्रिकालीन पुलिसिंग की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे.

Also Read: आज की तस्वीरें: अभिषेक बंटी ने BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा को लगाया गले, शिक्षा मंत्री ने किया स्कूल का निरीक्षण, देखिए 5 खास तस्वीरें



विज्ञापन
अयूब राजा

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन