सारण में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले ही शराब तस्कर ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस की सख्ती के आगे टेके घुटने

Author Manokamna Singh|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

आत्मसमर्पण के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी गण | Prabhat Khabar Network

मढ़ौरा में पुलिस की कुर्की-जब्ती कार्रवाई के डर से शराब तस्कर साहेब राय ने किया आत्मसमर्पण। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन

Saran News: मढ़ौरा में पुलिस की सख्त कार्रवाई के आगे एक शराब तस्कर ने घुटने टेक दिए. बुधवार को एसडीपीओ सविन्द्र कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस टीम शराब तस्करी के एक मामले में पोझी भुवालपुर गांव निवासी नामजद अभियुक्त साहेब राय के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची.

कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के परिजनों ने कुछ समय तक विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती और दृढ़ता के आगे उनकी एक नहीं चली. पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए अभियुक्त साहेब राय ने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया.

न्यायालय के निर्देश पर चल रहा है महाअभियान

एसडीपीओ सविन्द्र कुमार दास ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर पूरे राज्य में कुर्की-जब्ती का महाअभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मढ़ौरा अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वांछित अभियुक्तों के घरों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

भारी पुलिस बल रहा मौजूद

कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान अंचल निरीक्षक नागेंद्र सहनी, थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read: आज की तस्वीरें: अभिषेक बंटी ने BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा को लगाया गले, शिक्षा मंत्री ने किया स्कूल का निरीक्षण, देखिए 5 खास तस्वीरें



विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन