आज की तस्वीरें: अभिषेक बंटी ने BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा को लगाया गले, शिक्षा मंत्री ने किया स्कूल का निरीक्षण, देखिए 5 खास तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

आज की तस्वीरें

बिहार की सियासत में इन दिनों बांकीपुर उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के सामने अभिषेक बंटी ने बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा को गले लगाया. दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री अचानक स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंचे. देखिए बिहार से जुड़ी 5 खास तस्वीरें.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन
Image

पटना की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मोर्चा संभाल लिया है. ऐसे में एक खास तस्वीर सामने आई, जिसमें देखा गया कि नितिन नवीन और संजय सरावगी के सामने अभिषेक बंटी ने बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा को गले लगाया.

Image

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया. इसमें कुल 129 आवेदन दर्ज हुए. इनमें 100 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके मामलों का निष्पादन किया गया. सीएम सम्राट ने कहा, समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूरा होगा.

Image

बिहार के स्कूलों में अचानक शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी निरीक्षण के लिए पहुंचे. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, स्कूलों का वातावरण ऐसा होना चाहिए जो विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों, अनुशासन और पॉजिटिव सोच के लिए भी प्रेरित करें. इसके लिए सभी क्लास के बाहर प्रेरक स्लोगन लिखे जाएं ताकि बच्चों को रोज नई सीख और पॉजिटिव प्रेरणा मिल सके.

Image

पटना में बंटी यादव हत्याकांड को लेकर जांच जारी है. परिजनों से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बंटी के परिजनों का ढाढस बांधा और सांत्वना भी दिया. उन्होंने दोषियों को फांसी दिए जाने और परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी भी दिए जाने की मांग की.

Image

देश के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र एवं परिधान आयोजन 'भारत टेक्स 2026' में बिहार ने निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है. आयोजन के पहले ही दिन बिहार सरकार ने 16 कंपनियों के साथ 1476 करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर साइन किया. इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में 40,500 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है.

Also Read: 534.54 करोड़ रुपये की लागत से बिहार में यहां बनेगा फोर लेन रोड, झारखंड से कनेक्टिविटी होगी मजबूत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन