534.54 करोड़ रुपये की लागत से बिहार में यहां बनेगा फोर लेन रोड, झारखंड से कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन

सुल्तानगंज से दर्दमारा फोर लेन रोड (सांकेतिक तस्वीर)

New Four Lane Bihar: बिहार में लगातार रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में भागलपुर जिले को सौगात मिली है. नया फोर लेन रोड बनाया जाएगा, जिससे बिहार और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. सड़क के निर्माण की लागत लगभग 534.54 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

New Four Lane Bihar: बिहार में सरकार ने अजगैवीनाथ धाम, सुल्तानगंज से बिहार-झारखंड सीमा स्थित दर्दमारा तक फोर लेन सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस फोर लेन रोड की लंबाई लगभग 40 किलोमीटर होगी. इस रोड के बनने के बाद श्रावणी मेला में हर साल लाखों कांवरियों की आस्था की यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो सकेगी. साथ ही बिहार की झारखंड से कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल्द ही जारी हो सकता है टेंडर

मिली जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना पर 534 करोड़ 53 लाख 59 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे. यह सड़क बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) के माध्यम से बनाई जाएगी. प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही टेंडर जारी होने की उम्मीद है. अधिकारियों का लक्ष्य निर्माण एजेंसी का चयन कर नवंबर से काम शुरू कराना है.

फोर लेन सड़क बनने से हो सकेगा ये फायदा

इस फोरलेन सड़क के बनने से सिर्फ श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को ही राहत नहीं मिलेगी, बल्कि सुलतानगंज, तारापुर, संग्रामपुर, बेलहर, कटोरिया, चांदन और बिहार-झारखंड सीमा से जुड़े लाखों लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा. इससे यात्रा का समय कम होगा, जाम की समस्या में कमी आएगी और सड़क हादसों पर भी नियंत्रण मिलने की उम्मीद है.

श्रावणी मेले के दौरान मिलेगी खास राहत

श्रावणी मेला के दौरान हर साल लाखों शिवभक्त सुलतानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक पैदल यात्रा करते हैं. ऐसे में यह फोरलेन सड़क न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास, व्यापार और आवागमन को भी नई गति देगी. आने वाले सालों में यह सड़क बिहार के प्रमुख धार्मिक और आर्थिक मार्गों में से एक बन सकती है.

Also Read: बिहार में 1476 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी 16 कंपनियां, 40 हजार से ज्यादा रोजगार का रास्ता साफ


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन