बिहार में 1476 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी 16 कंपनियां, 40 हजार से ज्यादा रोजगार का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की तस्वीर

Bihar Industry: बिहार देश का उभरता टेक्सटाइल हब बनता जा रहा है. राज्य में 16 कंपनियां 1476 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी. इसके लिए एमओयू साइन किया गया है. बिहार सरकार के फैसले से राज्य में 40 हजार से भी ज्यादा लोगों के लिए रोजगार का रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Industry: बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई पहल कर रही है. देश के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र एवं परिधान आयोजन 'भारत टेक्स 2026' में बिहार ने निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है. आयोजन के पहले ही दिन बिहार सरकार ने 16 कंपनियों के साथ 1476 करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर साइन किए. इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में 40,500 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित हुआ कार्यक्रम

नयी दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत टेक्स 2026 का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया. पार्टनर स्टेट के रूप में शामिल बिहार के पवेलियन का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने एक साथ किया.

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार तेजी से देश के उभरते हुए टेक्सटाइल हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से विकसित प्लग एंड प्ले जैसी आधुनिक औद्योगिक सुविधाओं ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है और इससे बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हो रहा है.

श्रेयसी सिंह ने क्या कहा ?

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार आज टेक्सटाइल एवं परिधान निर्माण के क्षेत्र में देश के सबसे संभावनाशील राज्यों में तेजी से उभर रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य की निवेश-अनुकूल औद्योगिक नीतियां, पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता और बेहतर औद्योगिक वातावरण उद्यमियों और वैश्विक निवेशकों के लिए नये अवसर पैदा कर रहे हैं.

युवाओं को मिलेगी नौकरी

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि इस आयोजन से बिहार के उद्योगों को नये बाजार मिलेंगे और वैश्विक व्यापारिक साझेदारियां मजबूत होंगी. बिहार सरकार के इस कदम से रोजगार भी लोगों के लिए उपलब्ध हो सकेगा. सरकार ने 2030 तक एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है. ऐसे में उद्योग-घंधों को बढ़ावा देकर युवाओं को उनके अपने ही राज्य में नौकरी और रोजगार देने पर तेजी से काम किया जा रहा है.

Also Read: पटना समेत कई जिलों में छाए काले बादल, इन 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन