पटना समेत कई जिलों में छाए काले बादल, इन 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी
बिहार में भारी बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में मॉनसून एक्टिव है. ऐसे में कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की ओर से बुधवार को 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.
Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है. कई जिलों में बादलों की आवाजाही दिनभर जारी रह रही है. इस बीच राज्य के 24 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.
इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका जिले में अलर्ट जारी किया है. इनमें से मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

अगले कुछ घंटों में यहां हो सकती है बारिश
पटना समेत कई जिलों में काले बादल छा गए हैं. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों में अरवल, गयाजी, जहानाबाद, नालंदा, पटना, भोजपुर, वैशाली और सारण जिले में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही बिगड़े हुए मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर कर किसानों से इस दौरान खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, पिछले 24 घंटों के दौरान सीमांचल के जिलों में अच्छी बारिश हुई. कटिहार, रक्सौल, खगड़िया समेत अन्य जिलों में बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही नेपाल में हो रही तेज बारिश की वजह से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. इससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. साथ ही कई इलाकों में पानी भर गए हैं, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.
आगे कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की तो कुछ हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. लेकिन मौसम में किसी बड़े स्तर पर बदलाव की संभावना नहीं है. जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, वहां उमस वाली गर्मी लोगों को झेलनी पड़ सकती है.
Also Read: बिहार में SDPO और DSP रैंक के 22 अधिकारियों का तबादला, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए