शिल्पी पोखरा में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
फोटो-पौधारोपण करते संस्था के सदस्य | Prabhat Khabar Network
छपरा के शिल्पी पोखरा में सम्राट अशोक विकास मंच ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। जानें पूरी खबर।
फोटो-पौधारोपण करते संस्था के सदस्य प्रतिनिधि, छपरा. शहर के शिल्पी पोखरा पार्क में बुधवार को सारण जिला सम्राट अशोक विकास मंच की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीपल का पौधारोपण किया गया. मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया.इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, लगातार हो रहे शहरीकरण और पेड़ों की कटाई के बीच पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है. पीपल का वृक्ष न केवल हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,बल्कि स्वच्छ वातावरण, जैव विविधता के संरक्षण और ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में भी अत्यंत उपयोगी माना जाता है.मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन ने एक वर्ष में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.इसी अभियान की शुरुआत शिल्पी पोखरा पार्क में पीपल का पौधा लगाकर की गई है, जिसे आगे भी लगातार जारी रखा जायेगा. सम्राट अशोक विकास मंच ने शहरवासियों से अपने घरों, बालकनी, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.कार्यक्रम में कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जितु कुशवाहा, रमेश किशन कुशवाहा, अनिल मेहता, आजाद भारती, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, ऋषु कुमार, मीना गुप्ता, मनोरमा देवी, चंदा देवी, सरस्वती देवी, रणवीर कुमार, राजवीर कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










