सारण जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

सांकेतिक तस्वीर
छपरा जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की है. इस कदम से जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है.
छपरा जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने तीन पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग थानों में थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया है. इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया गया.
तीन पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार पु.अ.नि. धीरेंद्र कुमार को इसुआपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं पु.अ.नि. मुकेश कुमार-1 को खैरा थाना और पु.अ.नि. बिरजू कुमार को सहाजितपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
तत्काल योगदान देने का निर्देश
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही योगदान की सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है.
अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा जोर
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पदस्थापन किया गया है. नए थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है.
पुलिस महकमे में बदलाव को माना जा रहा अहम कदम
तीन थानों में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में प्रभावी पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अब नए थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था की कमान संभालेंगे.
बंटी यादव मर्डर केस; मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










