Bihar News: सौतेली मां की हत्या करने उसे साथ लेकर घूमती रही दो बहनें, पटना में चूकी तो छपरा ले जाकर मारा

Updated at : 28 Sep 2024 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
sitamarhi crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar News: अपनी सौतेली मां की हत्या करने के लिए दो बेटी उसे अपने साथ लेकर घूमती रही. जब पटना में मर्डर करने से चूकी तो छपरा ले जाकर अपनी मां को मारा.

विज्ञापन

Bihar News: सारण में बीते दिनों सड़क किनारे महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था. पुलिस ने हत्या की आशंका के बाद जब इस मामले की जांच की तो हैरान करने वाले खुलासे हुए. पारिवारिक कलह में एक महिला की हत्या उसकी सौतेली बेटियों ने कर दी थी. मृतका की पहचान मशरख थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी पिंकी देवी के रूप में हुई थी.हत्या करने वाली दोनों सौतेली बेटियां नाबालिग है. पुलिस ने हत्या में लिप्त दोनों लड़कियों को छपरा से मोबाइल के लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया.

सौतेली बेटियों ने मौत के घाट उतारा

एसपी डॉ कुमार आशीष ने इस हत्याकांड के बारे में बताया कि मृतका पिंकी देवी की दूसरी शादी हुई थी. पहली शादी कोपा थाना क्षेत्र के रामनगर चौखड़ा सुधीर सिंह हुई थी और दूसरी शादी उसने मशरख के गंगोली निवासी उमेश सिंह से की थी. उमेश सिंह अपने बेटे के साथ किसी कांड में जेल में अभी बंद है. इस बीच पिंकी देवी की सौतेली बेटियों ने हत्या की साजिश रची.

ALSO READ: Bihar News: भागलपुर में मॉल के नीचे रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, चौंकाने वाले खुलासे हुए

पहले फुसलाकर पटना लाया, फिर छपरा ले जाकर मारा

पुलिस ने बताया कि अपनी सौतेली मां पिंकी देवी को हत्या के लिए दोनों बेटियों ने फुसलाकर पहले पटना लाया. लेकिन हत्या के मकसद में कामयाब नहीं हो सकी. जिसके बाद ट्रेन से सभी छपरा पहुंची. यहां से खैरा होते हुए मिर्जापुर मढ़ौरा जाने के क्रम में खैरा में सुनसान इलाका जब दोनों को मिल गया तो वहां अपनी सौतेली मां को पहले नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद ईंट से चेहरे पर वार किया. फिर गला दबाकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद मां की आवाज में एसपी के यहां किया फोन

हत्या करने के बाद पिंकी देवी की सौतेली बेटियों ने पुलिस को गुमराह करना शुरू किया. एसपी के सरकारी फोन नंबर पर घटना के रात ही दोनों ने फोन किया. अपनी मां की आवाज में बात करके उन्होंने कहा कि खैरा थाना क्षेत्र में एक स्कूल है. वहां पर उसे कोई पीट रहा है. ये तक कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा पति और जेल में बंद बेटा है. यही दोनों मेरी हत्या करवा रहे हैं. उसके बाद फोन बंद करके वहां से निकल गयी. दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल लिया है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन