ePaper

त्योहार खत्म होते ही काम पर वापस लौटने लगे लोग, जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

Updated at : 29 Oct 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
त्योहार खत्म होते ही काम पर वापस लौटने लगे लोग, जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

छठ पर्व समाप्त होते ही छपरा जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. बुधवार को स्टेशन परिसर में यात्रियों की काफी आवाजाही देखी गयी.

विज्ञापन

छपरा. छठ पर्व समाप्त होते ही छपरा जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. बुधवार को स्टेशन परिसर में यात्रियों की काफी आवाजाही देखी गयी. न केवल मुख्य जंक्शन, बल्कि आसपास के स्टेशनों पर भी यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि दर्ज की गयी है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान अलर्ट मोड में तैनात हैं. आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन स्वयं छपरा जंक्शन पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उनके निर्देश पर प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ, सीआइबी और जीआरपी के जवान सादे लिबास में गश्त करते देखे जा रहे हैं. यात्रियों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की गयी है ताकि वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

टिकट जांच और भीड़ प्रबंधन के लिए सख्त व्यवस्था

रेल प्रशासन ने दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए न सिर्फ कई स्पेशल ट्रेनें चलाईं, बल्कि स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए होल्डिंग एरिया भी बनाया गया है, ताकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न हो. डीआरएम आशीष जैन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यात्रियों को टिकट जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाये और यह सुनिश्चित किया जाये कि यात्री अपनी उचित श्रेणी में ही यात्रा करें.

सीसीटीवी से निगरानी और पुलिस की चौकसी

भीड़ को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों से पूरे प्लेटफॉर्म और रेलवे परिसर पर निगरानी रखी जा रही है. इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. आरपीएफ इंचार्ज विनोद कुमार यादव और जीआरपी प्रभारी शाहिद अनवर अंसारी लगातार स्टेशन के हर हिस्से पर निगरानी बनाये हुए हैं. पुलिस जवान प्लेटफॉर्म और ट्रेनों दोनों में गश्त कर रहे हैं ताकि कोई चोरी, जेबकतरी या असामाजिक घटना न हो सके. वहीं, माइकिंग के जरिए यात्रियों को सतर्क और जागरूक किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन