Bihar Crime News: छपरा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ घर से गया था बाहर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jan 2025 12:53 PM

विज्ञापन

मृतक के घर पर पुलिस की टीम

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज सोनारपट्टी स्थित कब्रगाह के पास की बताई जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज सोनारपट्टी स्थित कब्रगाह के पास की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार गोली युवक के सीने में मारी गई है. इस वारदात को अंजाम शुक्रवार की देर रात दिया गया. हत्या के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी गोपालजी पटेल के पुत्र श्रीकांत पटेल के रूप में की गई है.

तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुटी हुई है. दरअसल देर रात बाइक पर दो युवक श्रीकांत को अस्पताल लेकर पहुंचे थे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही भगवान बाजार थाना प्रभारी और नगर थाना प्रभारी सदर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक पैसों के लेनदेन में गोली मारकर हत्या की गई है.

Also Read: धरना प्रदर्शन में अब खेसारी लाल यादव की एंट्री, अभ्यर्थियों से कहा- लॉलीपॉप लेके बुड़बक…

दोस्तों के साथ घर से गया था बाहर

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम वे कुछ दोस्तों के साथ घर से बिना कुछ बताए बाहर गया था. इसके बाद देर शाम गोली लगने की खबर मिली, हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है. वह बेरोजगार था और उसका बड़ा भाई ब्लॉक में काम करता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन